September 26, 2026 5:03 am

राज्यपाल से सम्मानित शिक्षिका मीरा सिंह का स्वागत, शिक्षकों ने बताया प्रेरणास्रोत

सोनभद्र। पांच सितंबर को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल द्वारा सम्मानित चोपन ब्लाक की शिक्षिका मीरा सिंह का गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश मिश्रा एवं ब्लाक के विभिन्न शैक्षिक संगठनों की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए राज्यपाल द्वारा सम्मानित किए जाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रवींद्र नाथ चौधरी ने मीरा सिंह को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में मीरा सिंह द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयास न केवल विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास में सहायक हैं, बल्कि अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के समर्पण और नवाचार से विद्यालयी शिक्षा को और बेहतर बनाया जा सकता है। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश मिश्रा सहित विभिन्न शैक्षिक संगठनों से जुड़े शिक्षकों ने भी मीरा सिंह को सम्मानित होने पर शुभकामनाएं दीं। शिक्षक संकुल कोटा रजनीश श्रीवास्तव ने भी उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सकारात्मक प्रयासों को सम्मान मिलने से अन्य शिक्षकों का भी उत्साह बढ़ता है। सम्मान समारोह के दौरान शिक्षकों ने मीरा सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरह समर्पित होकर कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सुनील कुमार वर्मा, आलोक कुमार तिवारी, कमला प्रसाद, अंजू जायसवाल, मनीष कुमार पटेल, अंकुश कुमार प्रजापति, पंकज ठाकुर, इंद्रदेव सिंह, साधना जायसवाल, रीना सिंह और संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!