September 26, 2026 4:00 am

विद्युत समाधान शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ निस्तारण ।।

नेमना में लगे कैंप में 53 हजार रुपये बकाया बिल जमा 

 

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त)विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को नेमना पंचायत भवन परिसर में विद्युत विभाग की ओर से विद्युत समाधान कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में पहुंचे उपभोक्ताओं ने बिजली बिल, कनेक्शन एवं अन्य विद्युत संबंधी समस्याओं का समाधान कराया।
कैंप के दौरान विभागीय कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही कई समस्याओं का निस्तारण किया। इस दौरान विद्युत बिलों में संशोधन के साथ ही उपभोक्ताओं के नाम में आवश्यक सुधार किया गया। इसके अलावा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने की कार्रवाई भी की गई। विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार, समाधान कैंप के दौरान कुल 53 हजार रुपये बकाया विद्युत बिल की वसूली की गई। वहीं, लंबे समय से विद्युत बिल का भुगतान नहीं करने वाले 20 बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेदित किए गए। इसके अतिरिक्त चार कनेक्शनों का पीडी (परमानेंट डिस्कनेक्शन) किया गया।कैंप में मौजूद उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें बिल सुधार, नाम संशोधन सहित अन्य विद्युत संबंधी मामले प्रमुख रहे। विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को समय से विद्युत बिल का भुगतान करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विभागीय स्तर पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई। एसडीओ शिवम गुप्ता ने बताया कि विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान और राजस्व वसूली को लेकर विभाग द्वारा इस तरह के कैंप लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया कि वे समय से अपने विद्युत बिलों का भुगतान करें और विद्युत संबंधी किसी भी समस्या के समाधान के लिए विभागीय शिविर का लाभ उठाएं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!