September 26, 2026 5:01 am

गरीबों और अपेक्षितों की सेवा को समर्पित है सर्वेश्वरी समूह:चंद्र विक्रम पद्म शरण शाह

चुर्क में सर्वेश्वरी समूह का भव्य आयोजन,प्रभात फेरी के साथ हुई स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत,हुआ अघोर ग्रंथ का पाठ

 

सोनभद्र।सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस चुर्क प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। इसके पश्चात चुर्क प्रांगण में अघोर ग्रंथ का पाठ एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी को संबोधित करते हुए विजयगढ़ राजा चंद्र विक्रम पद्म शरण शाह ने कहा कि परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम ने 21 सितंबर 1961 को हिंदू धर्म की राजधानी कही जाने वाली पवित्र तपोभूमि वाराणसी में सर्वेश्वरी समूह की स्थापना की थी। यह संस्था गरीब, दुखी, रोगी, प्रताड़ित एवं उपेक्षित जनों की सेवा के लिए समर्पित विश्व की अद्वितीय सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्था है। समूह द्वारा समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, अन्न वितरण, कंबल वितरण सहित अनेक सामाजिक कार्य किए जाते हैं।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह, आनंद सिंह, हर्षवर्धन सिंह, हृदय नारायण सिंह, अरुण सिंह, राकेश सिंह सहित समूह के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!