November 25, 2026 10:46 am

पुलिस ने नौ वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

सोनभद्र (दुद्धी) प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में दुद्धी पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नौ गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में 22 सितंबर 2026 को पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए अहमद खान व टुइची उर्फ डेजी निवासी वार्ड नंबर-04 कस्बा दुद्धी, रामनन्दन व संजय तथा मनोज निवासी रन्नु, श्यामलाल उर्फ गोलू निवासी रजखड़, दिलीप शर्मा निवासी वार्ड नंबर-06 कस्बा दुद्धी, नन्दु निवासी खजुरी और सुरेश निवासी बीड़र को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह, उपनिरीक्षक श्यामजी यादव, हेड कांस्टेबल सर्वेश सिंह, कांस्टेबल सौरभ पाण्डेय, विनोद व धर्मपाल तथा महिला कांस्टेबल प्रिया उत्तम और साक्षी सिंह शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!