November 25, 2026 10:46 am

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के लौटाए ₹39,999.98

– पन्नूगंज पुलिस की साइबर टीम की कार्रवाई, ठगी हुई ₹99,998.90 में से रकम कराई वापस

सोनभद्र। पन्नूगंज थाना पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति की ₹39,999.98 की धनराशि उसके मूल बैंक खाते में वापस कराने में सफलता हासिल की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम एलाही थाना पन्नूगंज निवासी जितेन्द्र कुमार सिंह के साथ साइबर ठगी कर ₹99,998.90 की धनराशि निकाल ली गई थी। शिकायत मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक श्री निवास पाण्डेय के नेतृत्व में साइबर टीम ने तत्काल NCRP पोर्टल पर प्रकरण का अवलोकन कर संबंधित बैंक खाते में धनराशि होल्ड कराई।इसके बाद पुलिस टीम ने ट्रांजैक्शन से संबंधित आवश्यक साक्ष्य जुटाकर संबंधित बैंक से ई-मेल एवं पत्राचार के माध्यम से समन्वय स्थापित किया। कार्रवाई के फलस्वरूप ठगी की गई धनराशि में से ₹39,999.98 पीड़ित के मूल बैंक खाते में वापस करा दी गई। धनराशि वापस मिलने पर जितेन्द्र कुमार सिंह ने पन्नूगंज पुलिस एवं साइबर टीम के प्रति आभार जताते हुए पुलिस की कार्यवाही की सराहना की। धनराशि वापस कराने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री निवास पाण्डेय एवं कांस्टेबल सूर्या सिंह शामिल रहे। पुलिस की अपील: किसी अनजान व्यक्ति से आधार, पैन, बैंक खाता, नेट बैंकिंग, पासवर्ड, ओटीपी, सीवीवी या एटीएम कार्ड संबंधी जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!