September 21, 2026 7:50 pm

आबकारी विभाग की जांच को लेकर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को आबकारी कार्यालय पहुंचा और मोर्चा संयोजक के खिलाफ की गई शिकायत एवं जांच के मामले में आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की।मोर्चा पदाधिकारियों के अनुसार, आबकारी विभाग के निरीक्षक विनोद कुमार साव ने मोर्चा संयोजक के घर पहुंचकर उनके माता-पिता से उनके बेटे द्वारा नशे का कारोबार किए जाने की बात कही थी। इस संबंध में घरवालों के फोन से मोर्चा संयोजक ने निरीक्षक से वार्ता की। निरीक्षक ने बताया कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायत के आधार पर जांच के लिए पहुंचे थे। मोर्चा संयोजक के मुताबिक, जांच के बाद निरीक्षक ने बताया कि मौके पर ऐसी कोई बात नहीं पाई गई। मोर्चा संयोजक ने शिकायतकर्ता का नाम पूछे जाने पर निरीक्षक द्वारा प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए नाम बताने से इनकार करने की बात कही। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने आबकारी अधिकारी से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की जांच कराने, कथित फर्जी शिकायत करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने तथा शिकायतकर्ता का नाम सार्वजनिक करने की मांग की। मोर्चा संयोजक ने आरोप लगाया कि जल, जंगल, जमीन और विंध्य एक्सप्रेस-वे से जुड़े मुद्दों को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन के कारण उन्हें परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन सोनभद्र के पर्यावरण और अन्नदाताओं की आजीविका से जुड़े मुद्दों को लेकर है और इसे जारी रखा जाएगा प्रतिनिधिमंडल में आकाश चौहान, शत्रुघ्न बिंद, संजय बियार, दिनेश चेरो, सुरेश खरवार, अरविंद पटेल एवं रोहित मौर्य शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!