September 21, 2026 7:51 pm

साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में योगदान पर डॉ. केसरी का सम्मान

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प पखवाड़ा के तहत वरिष्ठ साहित्यकार, पत्रकार, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एवं आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. अर्जुन दास केसरी को अंगवस्त्र, बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. अर्जुन दास केसरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उनके नेतृत्व में देश विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करते हुए विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने कहा कि भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा एवं समर्पण की भावना से विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में समाज, साहित्य, शिक्षा, पत्रकारिता एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले मनीषियों को सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डॉ. अर्जुन दास केसरी ने लोककला, लोकसंस्कृति, साहित्य, जनजातीय जीवन, शिवम, पुरातत्व एवं धरोहर सहित विभिन्न विषयों पर करीब 60 पुस्तकों का लेखन किया है। शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उन्हें अनेक राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा भी उन्हें तीन बार सम्मानित किया जा चुका है। पत्रकारिता के क्षेत्र में ‘लोकवार्ता’ शोध पत्रिका के माध्यम से उन्होंने समाज और साहित्य के विकास में योगदान दिया है। इस दौरान अरविंद पांडे, मनीष अग्रहरि, विनोद सोनी, मुकेश सोनी सहित अन्य गणमान्यजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!