September 21, 2026 7:51 pm

23 को दंगल और बिरहा का आयोजन वामन महाराज की निकलेगी भव्य पालकी शोभायात्रा

सोनभद्र। शाहगंज (ज्ञानदास कनौजिया) स्थानीय कस्बा में प्राचीनकाल से वामन द्वादशी के अवसर पर आयोजित होने वाला दंगल और बिरहा 23 सितंबर को होगा। इसके पूर्व यहां जय वामन महाराज की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी। स्थानीय समिति एवं कस्बावासियो के सहयोग से आयोजित होने वाले इस महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ ही पारंपरिक खेल तथा लोक कला का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। अपरान्ह 3:00 बजे से जंग बहादुर सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज के क्रीड़ा प्रांगण में विशाल दंगल होगा।जिसमें नामचीन पहलवान अपनी कलाओं का प्रदर्शन तथा दांव आजमाइश करेंगे। जबकि स्थानीय सब्जी मंडी परिसर में रात्रि 8:00 बजे से शानदार बिरहा मुकाबला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नामी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।समिति के लोगों ने उक्त आयोजन में अधिकाधिक संख्या में क्षेत्रीयजनों से उपस्थित होकर पहलवानों तथा बिरहा कलाकारों (गायकों) का हौसला आफजाई करने की अपील किया है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!