September 21, 2026 6:16 pm

पुलिस विभाग में तबादले, कई उपनिरीक्षकों व पुलिसकर्मियों को मिली नई तैनाती

सोनभद्र। जिले में पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला जारी है। पुलिस महकमे में कई उपनिरीक्षकों, मुख्य आरक्षियों एवं आरक्षियों के स्थानांतरण किए गए हैं। स्थानांतरण के बाद सभी पुलिसकर्मियों को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार शिवद्वार चौकी प्रभारी रहे उपनिरीक्षक कविन्द्र सिंह यादव को बभनी थाने में तैनाती दी गई है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक परवेज खान को रायपुर, हीरालाल यादव को बभनी, रविशंकर पाठक को करमा तथा महेन्द्र प्रसाद यादव को करमा भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक अखिलेश पाठक का स्थानांतरण रायपुर किया गया है। इसके अलावा मुख्य आरक्षी बाबूलाल का स्थानांतरण पन्नूगंज से शाहगंज तथा आरक्षी ओमप्रकाश सिंह यादव का स्थानांतरण पन्नूगंज से पुलिस लाइन किया गया है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!