सोनभद्र। विंढमगंज (सुमन गुप्ता) विंढमगंज के सलैयाडीह-कोन मोड़ के समीप स्थित शिव मंदिर परिसर में मां दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्गा पूजा को भव्य रूप से मनाने को लेकर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से अरविंद जायसवाल को अध्यक्ष, मनीष मद्धेशिया कोषाध्यक्ष एवं दिलीप मौर्या को महामंत्री चुना गया। अध्यक्ष अरविंद जायसवाल (पर्व प्रधान) ने कहा कि इस वर्ष दुर्गा पूजा पंडाल की भव्य सजावट की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए पूजा का आयोजन आकर्षक एवं व्यवस्थित तरीके से किया जाएगा। बैठक में अभिषेक सिंह, लक्ष्मण कुशवाहा, राजू गुप्ता, संतोष, रूपेश, अजीत, कमलेश, लवकुश चंद्रवंशी,अमीत केशरी ,अजीत शर्मा,रंजीत कुमार, सुभाष शर्मा दिलीप गुप्ता, महेंद्र यादव एवं सुभाष कुशवाहा सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 83









