September 21, 2026 6:14 pm

नेमना पंचायत भवन में 22 सितंबर को लगेगा विद्युत समाधान कैंप

– बिजली बिल से जुड़ी समस्याओं का होगा समाधान,उपभोक्ता कनेक्शन संख्या या मीटर नंबर लाएं साथ

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्) विद्युत उपभोक्ताओं के बिल एवं विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मंगलवार, 22 सितंबर को नेमना पंचायत भवन परिसर में विद्युत समाधान कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।
विद्युत विभाग के एसडीओ शिवम गुप्ता ने क्षेत्र के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से कैंप में पहुंचकर विद्युत बिल से संबंधित समस्याओं का समाधान कराने की अपील किया है। उन्होंने बताया कि कैंप में बिल सुधार सहित उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। कैंप में समस्या के समाधान के लिए उपभोक्ताओं को अपना विद्युत कनेक्शन संख्या, खाता संख्या अथवा मीटर नंबर साथ लाना आवश्यक होगा। विभाग ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से निर्धारित समय पर पहुंचकर विद्युत समाधान कैंप का लाभ उठाने की अपील किया है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!