सोनभद्र। विंढमगंज (सुमन गुप्ता) स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरनाकछार स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों एवं पूजा समिति के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान आयोजन की तैयारियों, साफ-सफाई, पूजा पंडाल, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सत्यनारायण गुप्ता को अध्यक्ष, जदुनाथ यादव को उपाध्यक्ष, सुरेंद्र गुप्ता को कोषाध्यक्ष, नन्दलाल भारती को उपकोषाध्यक्ष तथा उपेंद्र गुप्ता को सचिव बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हरदेव गुप्ता, रामप्रसाद यादव, श्रवण गुप्ता, बंशीधर राम, भोला गुप्ता, कौशल कुमार और उमेश गुप्ता सहित अन्य लोगों को शामिल किया गया। मंदिर की व्यवस्था से जुड़े दायित्व के लिए अरविंद कुमार दुबे का नाम दर्ज किया गया। सक्रिय सदस्यों में आलोक प्रकाश गुप्ता, दीपक गुप्ता, राजन भारती, पिंटू चंद्रवंशी, विपिन गुप्ता, रामधनी गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, सुरेश गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, अजीत कुमार गुप्ता और अजय गुप्ता सहित अन्य सदस्य शामिल हैं। समिति के सदस्यों ने कहा कि दुर्गा पूजा महोत्सव को श्रद्धा, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएंगी। मीडिया प्रभारी जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि समिति की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और आगामी दिनों में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।
Author: Pramod Gupta
Hello









