September 21, 2026 7:55 pm

मारपीट व धमकी मामले में तीन वांछित गिरफ्तार

सोनभद्र। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने करौली गांव में गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ थाना रॉबर्ट्सगंज में मु0अ0सं0 743/2026, धारा 109(1), 191(2), 115(2), 352 व 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था। 4 सितंबर 2026 को ग्राम करौली में वादी पक्ष के साथ गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने की घटना हुई थी। मामले में 5 सितंबर को मुकदमा दर्ज कर वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम ने 20 सितंबर को करीब 10:35 बजे बढ़ौली से धर्मशाला की ओर ओवरब्रिज के नीचे दबिश देकर तीनों वांछित अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में बनवारी पुत्र स्व. बैजू (65 वर्ष), निशा पत्नी रामवृक्ष (20 वर्ष) और शीला पत्नी आनंद (35 वर्ष) सभी निवासी ग्राम करौली थाना रॉबर्ट्सगंज शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बृजेश सिंह, हेड कांस्टेबल हेमन्त बारी, हेड कांस्टेबल विष्णु शंकर उपाध्याय एवं महिला हेड कांस्टेबल चन्द्रकला शामिल रहीं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!