September 21, 2026 7:55 pm

जगदेव प्रसाद की शहादत दिवस पर अधिकार दिवस के रूप में मना कार्यक्रम

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में महात्मा फुले फाउंडेशन के बैनर तले अमर शहीद क्रांतिकारी नेता एवं ‘भारत लेनिन’ के नाम से प्रसिद्ध बाबू जगदेव प्रसाद का 153वां शहादत दिवस ‘अधिकार दिवस’ के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमंत सिंह मौर्य ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद छोटेलाल सिंह खरवार एवं जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पटेल विजय नारायण वर्मा ने बाबू जगदेव प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सामाजिक समानता और अधिकारों से जुड़े नारों के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद का संघर्ष केवल सत्ता परिवर्तन तक सीमित नहीं था, बल्कि वे व्यवस्था परिवर्तन के पक्षधर थे। उन्होंने कहा कि जगदेव प्रसाद समतामूलक समाज की स्थापना के लिए समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि अधिकारों की प्राप्ति के लिए बिना रुके, बिना झुके और बिना बंटे संघर्ष करते रहना होगा। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पटेल विजय नारायण वर्मा ने कहा कि दक्षिण भारत में पेरियार ई.वी. रामासामी नायकर, महाराष्ट्र में ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले और डॉ. भीमराव अंबेडकर ने सामाजिक बदलाव के लिए संघर्ष किया, उसी क्रम में बिहार और उत्तर प्रदेश में बाबू जगदेव प्रसाद ने समतामूलक समाज और मानववाद की स्थापना के लिए आंदोलन किया। उन्होंने कहा कि जगदेव प्रसाद आडंबर, पाखंड और अंधविश्वास के विरोधी थे तथा लोगों को अपने हक और हिस्सेदारी के लिए संघर्ष करने के लिए प्रेरित करते थे।अतिविशिष्ट अतिथि डॉ. लोकपति सिंह पटेल ने कहा कि तथागत बुद्ध के संदेश ‘अपना दीपक स्वयं बनो’ से प्रेरणा लेते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों के लिए स्वयं आगे आना चाहिए और अपना नेतृत्व खुद करना चाहिए। मुख्य वक्ता एच.आर. मौर्य, रामनिहोर यादव, संजय यादव एवं विकास शाक्य ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद के आंदोलनों ने सामाजिक भागीदारी और अधिकारों के सवाल को मजबूती प्रदान की। उन्होंने सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. भागीरथी सिंह मौर्य, संयोजक आदित्य मौर्य एवं अध्यक्ष सुमंत सिंह मौर्य ने अतिथियों और उपस्थित लोगों का स्वागत व आभार व्यक्त किया। अतिथियों एवं वक्ताओं को माल्यार्पण तथा अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने बाबू जगदेव प्रसाद के संघर्षों और विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का संचालन रवि रंजन शाक्य ने किया। इस अवसर पर किशोरी सिंह, अनिल कुशवाहा एडवोकेट, रामचन्द्र मौर्य, लालबहादुर पाल, शाहनवाज खान, दयाशंकर निषाद, पिन्टूलाल कुशवाहा, रामराज बिन्द, रामबृक्ष एडवोकेट, रामनारायण प्रजापति, चन्द्रमा सिंह, श्रीपति विश्वकर्मा, रानी सिंह, कुसुम मौर्य, आरती मौर्य, अनिता मौर्य, इंदू मौर्य, हीरावती पासवान, कलावती भारती, सीमित्री बियार, अवनीश सिंह कुशवाहा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!