September 21, 2026 7:50 pm

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, ट्रक की चपेट में आने से गई जान

सोनभद्र (दुद्धी) कोतवाली क्षेत्र के कादल गांव में रविवार शाम करीब चार बजे सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज कुमार (26) पुत्र जयकरन निवासी ग्राम मझौली एवं सूरज कुमार (25) पुत्र स्वर्गीय जीत सिंह निवासी ग्राम कटौली बाइक से अपने निजी कार्य से दुद्धी की ओर से घर जा रहे थे। इसी दौरान कादल गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहा अनियंत्रित ट्रक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी परिजनों को दी। दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, दोनों दोस्त थे और हिंडालको में पलम्बर का कार्य करते थे इस घटना से उनके गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!