सोनभद्र। सोनांचल सेवा मंच एवं नगर पंचायत ओबरा के संयुक्त तत्वावधान में मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान 2026 संपन्न हुआ।मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी एवं विशिष्ट अतिथि गीतांजलि चौबे रहीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्राएं हर क्षेत्र में योगदान दे रही हैं। मेहंदी कला व्यक्तित्व विकास के लिए उपयोगी है। स्वच्छता को मन, कर्म और वचन से अपनाना चाहिए। नागरिकों के सहयोग से ही ओबरा ने स्वच्छता अभियान में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।प्रतियोगिता में प्रज्ञा प्रथम, काजमा फिरदौस द्वितीय एवं सजरू जन्नत तृतीय रहीं। इशिका, अनन्या शुक्ला, रागिनी जायसवाल, सावित्री राव, अंकिता, चांदनी बानो, अनन्या पाठक, जान्हवी जायसवाल, हमीदा परवीन एवं संध्या को सांत्वना पुरस्कार मिला। गायन में जोया एवं भाषण में कीर्ति कुमारी को नगद पुरस्कार दिया गया।निर्णायक मंडल में आरती गोयल, लक्ष्मी सिंह एवं कुसुम कुमारी रहीं। संयोजक अशोक कुमार यादव एवं अध्यक्ष अनूप कुमार सेठ ने बताया कि मंच शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और जागरूकता के तहत नारी सशक्तिकरण हेतु कार्य करता है।इस अवसर पर दीनानाथ शर्मा, शमशेर खान, विजय विश्वकर्मा, पवन यादव, बलवंत सिंह सहित उषा शर्मा, मनोज जायसवाल, सुषमा कुशवाहा एवं अन्य उपस्थित रहे। संचालन नरसिंह त्रिपाठी ने किया।









