सोनभद्र। दुद्धी पुलिस ने हाथीनाला-दुद्धी मार्ग स्थित रजखड़ घाटी में पलटे ट्रक से करीब 64 लाख रुपये कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार शराब भूसी की आड़ में पेटियों और प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर ले जाई जा रही थी। प्रभारी निरीक्षक दुद्धी विश्वनाथ प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ 20 सितंबर को म्योरपुर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि रजखड़ घाटी में ढलान मोड़ के पास ट्रक संख्या JK05G3831 अनियंत्रित होकर पलट गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो ट्रक पलटा मिला। आसपास चालक व अन्य व्यक्तियों की तलाश की गई, लेकिन कोई नहीं मिला। तलाशी के दौरान ट्रक से 277 पेटियों और 100 प्लास्टिक बोरियों में कुल 15,680 बोतल यानी 4,297 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके अलावा एक मोबाइल फोन भी मिला। बरामदगी के आधार पर थाना दुद्धी में मु0अ0सं0 265/2026, धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस तथा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी: ट्रक, 15,680 बोतल (4,297 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब और एक मोबाइल फोन। शराब की अनुमानित कीमत करीब 64 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, व0उ0नि0 संजय सिंह, उ0नि0 हरिकेश राम, हे0का0 सर्वेश सिंह, का0 सुनील सरोज और का0 जसवंत सिंह।
Author: Pramod Gupta
Hello









