September 21, 2026 8:50 pm

पंचायत भवन का कराया गया सुंदरीकरण, ग्रामीण कर रहे तारीफ

सोनभद्र (म्योरपुर) विकास खंड म्योरपुर की ग्राम पंचायत रासपहरी में पंचायत भवन का सुंदरीकरण कराया गया है। सुंदरीकरण के बाद पंचायत भवन का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है।ग्राम प्रधान शीतल देवी के प्रयासो से पंचायत भवन की दीवारों पर आकर्षक रंग-रोगन, स्वच्छता संदेश और योजनाओं से संबंधित वॉल पेंटिंग कराई गई है। परिसर में साफ-सफाई और पौधरोपण भी कराया गया है। भवन के सुंदर और आकर्षक होने से अब ग्रामीणों को बैठक और अन्य सरकारी कार्यों में सुविधा हो रही है। ग्रामीणों ने प्रधान व सचिव के इस कार्य की सराहना करते हुए तारीफ की है।ग्रामीण बेचन,राकेश अग्रहरि, कमलेश मिश्रा, सुनील, भोला, सीताराम प्रजापति,धर्मेंद्र शर्मा,अरूण सोनी आदि लोगो ने ग्राम प्रधान के इस कार्य की सराहना की है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!