September 21, 2026 8:50 pm

गांजा तस्करी पर शिकंजा, 759 ग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

सोनभद्र। थाना शक्तिनगर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को 759 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार महिला की पहचान बिटाई देवी पत्नी श्याम सुंदर, निवासी ग्राम पोड़ी, थाना विन्ध्यनगर, जनपद सिंगरौली, मध्य प्रदेश, हाल पता राजा परसवार (बैगा बस्ती) थाना शक्तिनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद गांजे के संबंध में थाना शक्तिनगर में मु0अ0सं0 175/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, चौकी प्रभारी बीना उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव, म0हे0का0 निधि, कांस्टेबल सत्यम कुमार सरोज तथा कांस्टेबल अमन सिंह शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!