September 21, 2026 6:16 pm

सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन

 सोनभद्र।विंढमगंज (सुमन गुप्ता विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुटबेढवा में स्थित दिगंबर अखाड़ा अयोध्या से संबंध श्री राम जानकी मंदिर के प्रांगण में आज दोपहर के बाद लगभग 4:00 बजे पहुंचे राज्य मंत्री, अनुसूचित जाति जनजाति समाज कल्याण विभाग के मंत्री संजीव सिंह गोंड ने सर्वप्रथम मंदिर के महंत बाबा मनमोहन दास जी को चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लिया तत्पश्चात बाबा डिहवार के समक्ष हवन पूजन करने के पश्चात फॉरेस्ट ऑफिस की ओर जाने वाली रोड पर विशाल सूर्य मंदिर के बगल में भूमि पूजन किया इस मौके पर मंत्री संजीव गोंड ने कहा कि केंद्रउत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा हर क्षेत्र में ग्रामीणों को एक से बढ़कर एक विकास कार्यों को कराया जा रहा है इसी कड़ी में राजकीय निर्माण निगम के द्वारा पर्यटन विकास कार्य परियोजना के तहत यात्री हाल का निर्माण, पाथवे, आईसीसी बेंच, डस्टबिन, सोलर लाइट, ड्रिंकिंग वॉटर, सिगनेज व पीने हेतु पानी की व्यवस्था होगा। इस क्षेत्र के आने जाने वाले ग्रामीण जनता के लिए रात्रि विश्राम यात्री व ग्रामीण बहुत ही आराम से करेंगे, तथा इस सुविधा का लाभ उठाएंगे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ बुल्लू केसरी, ग्राम प्रधान तारा देवी, वेद महात्मा ब्रह्मचारी जी, हृदयानंद दुबे, नंदलाल तिवारी रवि आर जायसवाल, अशोक प्रसाद जायसवाल, संजय प्रसाद गुप्ता, शिवनाथ जायसवाल, लव कुश भारती, विशाल सिंह, पप्पू गुप्ता प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप सिंह ओम प्रकाश यादव लक्ष्मण कुशवाहा उदय जायसवाल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे

 

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!