मुख्यमंत्री IGRS की उडी धज्जियां-फर्जी निस्तारण सें दुर्गा पूजा की वर्षो पुरानी परंपरा टूटने की कगार पर-डीएम से लेखपाल पर डीएम से कार्रवाई कि मांग
सोनभद्र। विकास खंड चतरा के ग्राम पंचायत पड़री कला में सरकारी भूमि पर स्थित दुर्गा पूजा स्थल पर अतिक्रमण का मामला नवरात्रि में मूर्ति स्थापना को लेकर गरमा गया है। ग्राम प्रधान विजय कुमार निवासी पड़री कला, थाना पन्नूगंज ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने और दोषी लेखपाल पर कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने से दुर्गा पूजा समिति और ग्रामीणों में आक्रोश है। प्रधान ने शिकायत में अवगत कराया है कि लेखपाल के संरक्षण में दुर्गा पूजा स्थल पर कब्जा किया गया है। आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल ने मुख्यमंत्री आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत में मौके पर जाए बिना फर्जी निस्तारण कर रिपोर्ट लगा दी कि जमीन खाली है, जबकि आज भी अतिक्रमण बना हुआ है। जिस स्थल पर दुर्गा मूर्ति स्थापित होनी है, वह जमीन ग्राम पंचायत के सरकारी धन से बाउंड्री की गई है। बाउंड्री के अंदर पोखरा, भीटा, अन्नपूर्णा भवन, आरआर सेंटर और दुर्गा पूजा मंच बना है। उसी सार्वजनिक भूमि पर टीन शेड लगाकर बड़ी संख्या में पशु बांधे जा रहे हैं, जिससे गंदगी फैल रही है और ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।प्रधान का कहना है कि जब तक जमीन खाली नहीं होगी, मूर्ति स्थापना नहीं हो सकती। कई वर्षों से चली आ रही दुर्गा पूजा की परंपरा टूटने की कगार पर है। प्रधान व ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से अतिक्रमण मुक्त कराने और आईजीआरएस में फर्जी निस्तारण करने वाले लेखपाल के विरुद्ध विभागीय व कानूनी कार्रवाई की मांग की है।









