September 21, 2026 7:51 pm

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विविध कार्यक्रम

सोनभद्र। जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से सुशासन, सेवा और विकास के संकल्प को मजबूत करते हुए ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में सामूहिक प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों, अन्नपूर्णा भवनों और उचित दर दुकानों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत दीप प्रज्वलन कर सेवा एवं विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्प लिया गया। वहीं डिजिटल माध्यमों, फोटो और शॉर्ट वीडियो के जरिए राशन वितरण में पारदर्शिता, आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल और लाभार्थियों के अनुभवों को ‘सेवा की कहानी’ के रूप में लोगों तक पहुंचाया जाएगा। अभियान अवधि में उचित दर दुकानों पर विशेष समाधान शिविर लगाकर राशन कार्ड में नाम संशोधन, ई-केवाईसी तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। साथ ही अत्याधुनिक अन्नपूर्णा भवनों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण को मॉडल स्वरूप देने और उपलब्ध नागरिक सुविधाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ राशन वितरण से जुड़ी शिकायतों की टोल फ्री नंबर एवं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सुनवाई भी की जा रही है। विभाग ने राशन कार्डधारकों, उज्ज्वला योजना के लाभार्थी परिवारों और आमजन से अपील की है कि वे नजदीकी शिविरों एवं कार्यक्रमों में भाग लेकर अभियान का लाभ उठाएं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!