September 21, 2026 7:51 pm

शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोपी को पुलिस ने किया

सोनभद्र। अनपरा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इंकार करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। थाना अनपरा में दर्ज मु0अ0सं0-188/2026, धारा 69 बीएनएस में वादिनी ने आरोप लगाया था कि अभियुक्त ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। इसी क्रम में 19 सितंबर 2026 को पुलिस ने अभियुक्त मनीष विश्वकर्मा (29) पुत्र रामस्वरूप वर्मा, निवासी सोफीपुर, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस उपनिरीक्षक जयशंकर राय, चौकी प्रभारी रेनूसागर तथा हेड कांस्टेबल कमलेश सिंह यादव, थाना अनपरा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!