September 21, 2026 7:51 pm

गौ सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, डीएम ने गौ संरक्षण केंद्र का किया निरीक्षण

सोनभद्र। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शनिवार को रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद स्थित गौ संरक्षण केंद्र पहुंचकर गौ सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने गौ माता की पूजा-अर्चना कर गुड़ एवं केले खिलाए और गौ संरक्षण केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने केंद्र में उपलब्ध चारा, राशन एवं पोषण सामग्री की स्थिति का जायजा लिया। सामग्री पर्याप्त मात्रा में मिलने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और साफ-सफाई, चारा, पानी व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौवंश का संरक्षण एवं संवर्धन प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। जनपद में जल्द ही अन्य गौ आश्रय स्थल भी तैयार होंगे। अधिक संख्या वाले आश्रय स्थलों से आवश्यकता के अनुसार गौवंश को अन्य केंद्रों में स्थानांतरित किया जाएगा। डीएम ने निराश्रित एवं छुट्टा घूमने वाले पशुओं को अभियान चलाकर पकड़कर गौ आश्रय स्थलों में संरक्षित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को होने वाली परेशानी कम हो सके। उन्होंने पशुओं के लिए पर्याप्त चारा, पानी एवं पोषण की निरंतर व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने को कहा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार मिश्र सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!