September 21, 2026 7:51 pm

जला ट्रांसफार्मर वर्कशॉप के बजाय BSNL परिसर में मिला, बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

सोनभद्र। क्षेत्र में जले ट्रांसफार्मरों को मरम्मत के लिए वर्कशॉप भेजने के बजाय BSNL कार्यालय परिसर में रखे जाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम P9 भारत न्यूज़ के संवाददाता ने परिसर में 400 केवी, 250 केवी और 100 केवी क्षमता के तीन जले ट्रांसफार्मर रखे होने की तस्वीर कैमरे में कैद की। मामला सामने आने के बाद शनिवार सुबह बिजली विभाग के कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मरों को वहां से हटा दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित है। इससे पेयजल व्यवस्था, बच्चों की पढ़ाई और छोटे कारोबार प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि जले ट्रांसफार्मरों को नियमानुसार वर्कशॉप भेजकर मरम्मत कराने अथवा उनके स्थान पर नए ट्रांसफार्मर लगाने में लापरवाही बरती जा रही है। मामले को लेकर जेई और एसडीओ से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जले ट्रांसफार्मर महीनों तक BSNL परिसर में क्यों रखे गए और इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को क्यों नहीं थी? क्षेत्रवासियों ने अधिशासी अभियंता से मामले की जांच कराने की मांग की है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!