September 21, 2026 7:51 pm

नसबंदी शिविर में छह महिलाओं का ऑपरेशन, एक सिजेरियन

सोनभद्र (दुद्धी) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में शुक्रवार को आयोजित नसबंदी शिविर में एसीएमओ डॉ. गुलाब शंकर ने तीन महिलाओं का नसबंदी ऑपरेशन किया। इससे पहले म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी उनके द्वारा तीन महिलाओं की नसबंदी की गई। इस तरह शुक्रवार को दोनों स्वास्थ्य केंद्रों में कुल छह महिलाओं का नसबंदी ऑपरेशन हुआ। एसीएमओ ने बताया कि म्योरपुर अस्पताल में एक महिला का सिजेरियन ऑपरेशन भी किया गया। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत पात्र दंपतियों को स्थायी एवं अस्थायी गर्भनिरोधक साधनों के बारे में जानकारी देकर उनकी सुविधा के अनुसार साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में परिवार नियोजन सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिए समय-समय पर नसबंदी शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में आने वाली महिलाओं की आवश्यक जांच के बाद चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी की जाती है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!