September 21, 2026 6:14 pm

चतरा मंडल उपाध्यक्ष मोहन बिन्द ने ग्रामीणों संग बनाया पीएम मोदी का जन्मोत्सव

पीएम मोदी के जन्म दिवस पर दीप प्रज्वलन, स्वस्थ जीवन के लिए की प्रार्थना

सोनभद्र।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को चतरा विकास खंड के ग्राम पंचायत डुमरिया में दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।भाजपा चतरा मंडल उपाध्यक्ष मोहन बिन्द के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चल रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर दीपक जलाकर उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भगवान से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री को देश के चहुंमुखी विकास तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सामर्थ्य प्रदान करें।कार्यक्रम में ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर मोहन बिन्द सहित दर्जनों पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!