सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय रॉबर्ट्सगंज में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों के माध्यम से विकसित, समृद्ध एवं सशक्त भारत की कल्पना को चित्रों में उकेरा। इस दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बच्चों के बीच बैठकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने स्वयं रंग और ब्रश थामकर चित्रकला में सहभागिता की और बच्चों के साथ रचनात्मक पल साझा किए। जिलाधिकारी ने बच्चों की पेंटिंग देखकर उनकी कल्पनाशीलता एवं प्रतिभा की सराहना की तथा उन्हें रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों की कल्पनाशक्ति और सृजनात्मक क्षमता विकसित करने के साथ उन्हें देश व समाज के प्रति सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित करती हैं। बच्चों की पेंटिंग में उनके सपनों के विकसित भारत की सुंदर झलक दिखाई दी। इसके बाद जिलाधिकारी ने विद्यालय में बच्चों के लिए तैयार किए जा रहे मिड-डे-मील का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्धारित मेन्यू के अनुसार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी, विद्यालय के शिक्षक एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









