September 21, 2026 7:56 pm

नए थाना प्रभारी का भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

सोनभद्र। ओबरा थाने में नए थाना प्रभारी के पदभार ग्रहण करने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ओबरा मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर पहुंचकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ओबरा अरविन्द सोनी ने किया। कार्यकर्ताओं ने नए थाना प्रभारी को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद को लेकर चर्चा की गई। भाजयुमो पदाधिकारियों ने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए पुलिस और जनता के बीच समन्वय जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में ओबरा क्षेत्र में पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने तथा आम नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक सेठ, पूर्व पुस्तकालय मंत्री कुमार सौरभ सिंह, मंडल मंत्री रिजवान अहमद, अनीश सेठ, मुकेश पाण्डेय, सागर महरोलिया, गुलाम वाहिद, आदित्य विश्वकर्मा, मोनू रावत, राजा गुप्ता एवं राजेश निषाद समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल रहा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!