September 21, 2026 7:50 pm

₹20 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र। दुद्धी थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे ₹20 हजार के इनामी अभियुक्त शिवम शुक्ला (20) को रेनूकूट के मुर्धवा मोड़ से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक दुद्धी विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई। थाना दुद्धी में पंजीकृत मु0अ0सं0 246/2026, धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट में शिवम शुक्ला वांछित था। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त अपने नाना चन्द्रिका प्रसाद शुक्ला के घर रेनूकूट आया हुआ है और वर्तमान में मुर्धवा मोड़ पर मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा 9 सितंबर 2026 को ₹20,000 का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त शिवम शुक्ला पुत्र त्रिभुवन शुक्ला, निवासी बालपुरवा, थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा का रहने वाला है। उसका वर्तमान पता मुर्धवा मोड़, हाईटेक रेनूकूट, थाना पिपरी, सोनभद्र बताया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, निरीक्षक अंगद प्रसाद तिवारी, कांस्टेबल नन्देश कुमार सिंह और कांस्टेबल राहुल बिन्द शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!