November 25, 2026 10:41 am

सेवा संकल्प अभियान में विद्युत विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान, किया रक्तदान

सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर रॉबर्ट्सगंज में गुरुवार से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ हुआ। अभियान के प्रथम दिन विद्युत वितरण खंड रॉबर्ट्सगंज की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यालय और उपखंड कार्यालय परिसरों में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की तथा स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद साईं हॉस्पिटल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का अवसर है। रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है, जिससे जरूरतमंद मरीजों की मदद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवा उपलब्ध कराने के साथ जनहित के कार्यों में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। देर शाम विद्युत वितरण खंड रॉबर्ट्सगंज कार्यालय परिसर में दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम हुआ। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दीप जलाकर सेवा और जनकल्याण के संकल्प को दोहराया। रक्तदान शिविर में अधीक्षण अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह, उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, अवर अभियंता धर्मेंद्र सिंह पटेल, टीजी-2 अखिलेश कुमार, सुधाकर दुबे, शिववंश समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!