November 25, 2026 10:18 am

अवैध बालू खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, एक ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, वन अधिनियम में केश दर्ज

सोनभद्र। विंढमगंज (सुमन गुप्ता) वन रेंज के बैरखड़ बीट अंतर्गत कूदरी गांव के समीप कनहर नदी से शुक्रवार को अलसुबह अवैध रूप से बालू का खनन कर परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। पकड़ा गया ट्रैक्टर आशीफ पुत्र अनवर का बताया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम की आहट मिलते ही खननकर्ताओं ने नदी से बालू लादकर निकल रहे कई अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को छिपा दिया और टीम के जाने का इंतजार करते रहे।पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को वन विभाग की टीम ने रेंज कार्यालय ले जाकर कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में भारतीय वन अधिनियम-1927 की धारा-41, 42 एवं 69 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, इन दिनों पकरी, हरपुरा, पतरीहा, डुमरा, फुलवार, जोरूखड़ सहित दर्जनों गांवों में कनहर और मलिया नदी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों के माध्यम से अवैध बालू खनन एवं परिवहन किया जा रहा है। खनन के बाद बालू को क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन से नदी के प्राकृतिक स्वरूप को नुकसान पहुंच रहा है और राजस्व की भारी क्षति हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित विभागों से अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने तथा इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में विंढमगंज वन क्षेत्राधिकारी रत्नेश यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह गश्त के दौरान अवैध खनन कर परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया है। वाहन को कब्जे में लेकर वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!