September 15, 2026 1:34 am

हिंदी हमारी पहचान और संस्कृति का आधार, राजकीय कार्यों में बढ़े प्रयोग: एसडीएम

– दुद्धी प्रेस क्लब ने हिंदी दिवस पर गोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह का किया आयोजन
सोनभद्र (दुद्धी) हिंदी दिवस पर सोमवार को दुद्धी प्रेस क्लब में हिंदी की उपयोगिता और पत्रकारिता में उसके महत्व को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई। साथ ही स्थानीय पत्रकारों को डायरी और पेन भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि हिंदी हमारी पहचान और गौरवशाली संस्कृति का आधार है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से सामने लाने में हिंदी की महत्वपूर्ण भूमिका है। डिजिटल युग में हिंदी का दायरा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में दैनिक जीवन के साथ राजकीय एवं कार्यालयी कार्यों में भी हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग किया जाना चाहिए। इससे हिंदी के प्रति सम्मान और स्वीकार्यता और मजबूत होगी। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि हिंदी देश की विविधताओं को एक सूत्र में पिरोने वाली भाषा है। हिंदी का सम्मान करना हमारी सांस्कृतिक जिम्मेदारी भी है। म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने ग्रामीण अंचलों में हिंदी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी आमजन से सीधे संवाद का सशक्त माध्यम है। राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश भारती ने हिंदी के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक योगदान पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हिंदी ने देश की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने के साथ समाज को जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पत्रकारों को किया सम्मानित कार्यक्रम में अतिथियों ने स्थानीय पत्रकारों को डायरी और पेन भेंटकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने पत्रकारों को लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए कहा कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तथा समाज के सामने लाने में स्थानीय पत्रकारों की अहम भूमिका है। कार्यक्रम का संचालन दुद्धी प्रेस क्लब अध्यक्ष रमेश यादव ने किया। इस दौरान क्लब के संरक्षक उपेंद्र कुमार तिवारी, सचिव रवि सिंह, इब्राहिम खान, विमल यादव, दैवी शक्ति राजा, सेराजुल, मनीष, विवेक, सेराज खान समेत बड़ी संख्या में स्थानीय पत्रकार, प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!