सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) स्थानीय थाना प्रांगण में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में मुख्य रूप से जमीन विवाद से जुड़े कुल 6 मामले सामने आए। प्रभारी निरीक्षक ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर 2 मामलों का मौके पर ही शांतिपूर्ण ढंग से निस्तारण करा दिया। वहीं शेष 4 जटिल मामलों के समाधान के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई। इस टीम को मौका मुआयना कर निष्पक्ष जांच के साथ मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि प्राप्त 6 प्रार्थना पत्रों में से 2 का निस्तारण तत्काल प्रभाव से करा दिया गया है। बाकी बचे 4 मामलों को भी राजस्व टीम के समन्वय से शीघ्र सुलझा लिया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को अनावश्यक विवादों से राहत मिल सके।
Author: Pramod Gupta
Hello









