November 25, 2026 6:53 am

13 सितंबर को सोनभद्र आएंगी केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल

– जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम में मुख्य अतिथि के रूप में करेंगी प्रतिभाग

सोनभद्र। भारत सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल 13 सितंबर 2026 को सोनभद्र के भ्रमण पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय राज्यमंत्री मीरजापुर से सड़क मार्ग के जरिए सोनभद्र पहुंचेंगी। जनपद आगमन पर हिंदुआरी तिराहे पर उनका स्वागत किया जाएगा।इसके बाद अनुप्रिया पटेल डी.आर. डीमा लग्जरियस बैंक्वेट, राबर्ट्सगंज पहुंचेंगी। यहां दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम में वह मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगी। कार्यकर्ता समागम के उपरांत केंद्रीय राज्यमंत्री सोनभद्र में निर्धारित अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगी। इसके बाद वह मीरजापुर के लिए प्रस्थान करेंगी। केंद्रीय राज्यमंत्री के जनपद भ्रमण को लेकर संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल सहित अन्य स्थानों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!