November 25, 2026 6:44 am

तसर उत्पादन बढ़ाने को किसानों को वैज्ञानिक तकनीक अपनाने की दी जानकारी

सोनभद्र। केंद्रीय रेशम बोर्ड, भारत सरकार द्वारा संचालित ‘मेरा रेशम, मेरा अभिमान 2.0’ अभियान के तहत तसर रेशम उत्पादन में वृद्धि के उद्देश्य से 10 सितंबर को राजकीय रेशम फार्म हीराचक एवं गरदरवा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व केंद्रीय टसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, नगड़ी, रांची (झारखंड) के वैज्ञानिक-डी डॉ. हरेंद्र यादव ने किया। हीराचक में मुख्य अतिथि रमाशंकर सिंह गोंड तथा गरदरवा में जिला पंचायत सदस्य धनौरा कविता देवी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथियों का स्वागत सहायक निदेशक रेशम सोनभद्र नागेंद्र राम ने किया। इस दौरान किसानों को विभागीय सहायता योजनाओं, सहकारी समिति के कार्यों, तसर रेशम के साथ अन्य सहायक गतिविधियों से आय बढ़ाने तथा वैज्ञानिक पद्धति से कीटपालन की जानकारी दी गई। किसानों को वर्तमान वर्ष में लागू न्यूनतम समर्थन मूल्य के बारे में भी बताया गया। डॉ. हरेंद्र यादव ने चाकी कीटपालन तथा कीटपालन के दौरान जीवनसुधा एवं एलएसएम के वैज्ञानिक प्रयोग के संबंध में विस्तृत तकनीकी जानकारी दी। वक्ताओं ने किसानों से वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर कीटपालन करने और सह-उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान किया। मुख्य अतिथियों एवं ग्राम प्रधान गरदरवा ने तसर कीटपालन, कीटांड उत्पादन के साथ धागा उत्पादन कर अतिरिक्त आय अर्जित करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को इस कार्य से जुड़ने की अपील की। अंत में सहायक रेशम विकास अधिकारी सुरेश कुमार ने सभी अतिथियों एवं किसानों का आभार जताया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!