November 25, 2026 6:44 am

थाने की बदली कमान अविनाश कुमार सिंह बने बीजपुर के प्रभारी

– कानून-व्यवस्था मजबूत करने को लेकर तत्काल प्रभाव से तबादला

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सोनभद्र द्वारा तत्काल प्रभाव से उपनिरीक्षक निरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। इसी क्रम में बीजपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को बीजपुर से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह को प्रभारी चुनाव सेल से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना बीजपुर बनाया गया है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा को प्रभारी एसओजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस विभाग द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने तथा अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बीजपुर थाने में नए प्रभारी निरीक्षक की तैनाती के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था,अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को लेकर नई कार्यप्रणाली देखने को मिल सकती है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!