September 8, 2026 6:34 pm

पुलिस की पकड़ से दूर असलम, गिरफ्तारी पर 20 हजार का इनाम

सोनभद्र। थाना घोरावल में दर्ज गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त असलम उर्फ कौशर कुरैशी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने 20 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।असलम उर्फ कौशर कुरैशी पुत्र अनवर कुरैशी ग्राम डुमरी पोस्ट कविलाशपुर थाना दुर्गावती जनपद भभुआ कैमूर (बिहार) का निवासी है। उसका हाल पता चैनपुर कैमूर भभुआ बिहार बताया गया है। अभियुक्त थाना घोरावल में दर्ज मु0अ0सं0-10/2026, धारा 61(2) बीएनएस तथा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत वांछित है। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस टीम को उसकी शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अभियुक्त के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!