सोनभद्र (दुद्धी) उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता ने मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में संचालित कंपोजिट विद्यालय दुद्धी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ बैठकर मिड-डे मील में परोसा गया चावल-दाल का भोजन किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई का जायजा लेते हुए विद्यालय के जिम्मेदारों को मीनू के अनुसार प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। एसडीएम ने कहा कि मंगलवार को बच्चों के लिए अच्छा भोजन तैयार किया गया था। उन्होंने बच्चों से भी भोजन की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण कर संबंधित कर्मचारियों को नियमानुसार कार्य करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत एसडीएम ने परिषदीय विद्यालयों के चतुर्थ बैच के शिक्षकों के चल रहे पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण की प्रगति और शिक्षकों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम ,शैलेश मोहन, जितेंद्र चौबे सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









