September 8, 2026 4:58 pm

कार की पिछली लाइट में बनी कैविटी से 24 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। बभनी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नधिरा तिराहा से एक वेरना कार में छिपाकर ले जाया जा रहा 24 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कार को भी कब्जे में लिया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख सात हजार 500 रुपये बताई गई है। कार समेत बरामदगी की कुल अनुमानित कीमत करीब 17 लाख सात हजार 500 रुपये है। थाना बभनी की टीम नधिरा तिराहा पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बभनी की ओर से एक वेरना कार में गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार संख्या UP70CD8010 को रोककर उसमें सवार दो व्यक्तियों से पूछताछ की और वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार की पिछली लाइट के अंदर चोरी-छिपे बनाई गई कैविटी में छिपाकर रखे 24 पैकेट मिले। जांच में पैकेटों में 24 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों की पहचान विजय कुमार ओझा (23) पुत्र पवन ओझा और विकाश ओझा उर्फ अविनाश ओझा (26) पुत्र मिथिलेश ओझा, निवासी ग्राम जमुआ बिहिया, जिला भोजपुर, बिहार के रूप में हुई। आरोपी गांजे से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बभनी में मु0अ0सं0 195/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला कारागार सोनभद्र भेज दिया गया। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार सरोज, उपनिरीक्षक मक्खन लाल, हेड कांस्टेबल पंकज दूबे, रामआशीष यादव, प्रदीप सिंह तथा कांस्टेबल सुधीर यादव और सुरेश कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!