– विंडमगंज रेंज में अवैध बालू खनन बदस्तूर जारी
सोनभद्र (विंडमगंज) विंडमगंज वन रेंज के हरपुरा गांव स्थित कनहर नदी में इन दिनों अवैध बालू खनन का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र में कई ट्रैक्टर संचालक रात से लेकर अलसुबह तक बेखौफ होकर कनहर नदी से बालू का खनन कर उसका परिवहन कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अंधेरा होते ही नदी में ट्रैक्टरों की आवाजाही शुरू हो जाती है और सुबह होने तक बालू का उठान जारी रहता है। इससे नदी के प्राकृतिक स्वरूप को नुकसान पहुंचने के साथ ही राजस्व एवं वन संपदा को भी क्षति होने की आशंका है। ग्रामीणों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से मामले की जांच कर अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में विंडमगंज वन क्षेत्राधिकारी ने बताया, “देखता हूं, पता करता हूं।”
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 115









