सोनभद्र (म्योरपुर) म्योरपुर थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रनटोला के रेलवे फाटक संख्या 68/B/T-किमी 94/12-14 पर रेलवे का कार्य होने के कारण आवागमन हेतु बंद रखा जाएगा। आज मंगलवार की रात 9 बजे से लेकर बुधवार की सुबह 7 बजे तक बजे तक पूर्ण रूप से सड़क से आवागमन बाधित रहेगा। यह आदेश पूर्व मध्य रेल के सीनियर सेक्सन इंजीनियर सतीश कुमार ने पत्र प्रेषित कर दी।चूंकि यह मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर पड़ने वाला रेलवे फाटक काभी व्यस्त रहता है। लगभग 10 घंटे फाटक से आवागमन नही होगा। सुरक्षा की दृष्टिकोण के मद्देनजर म्योरपुर थानाध्यक्ष संतोष सिंह को भी रेलवे द्वारा पत्र प्रेषित किया गया।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 115









