September 8, 2026 6:35 pm

बॉर्डर स्थित आबकारी दुकानों की सघन चेकिंग, अवैध शराब के खिलाफ दबिश

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त के निर्देश पर जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने सोमवार को व्यापक कार्रवाई की। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और उप आबकारी आयुक्त मिर्जापुर प्रभार के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 दुद्धी रविनंदन ने आबकारी टीम के साथ मध्य प्रदेश सीमा से सटी आबकारी दुकानों का सघन निरीक्षण किया। स्टॉक का मिलान करने के बाद एक दुकान के परिसर में गंदगी मिलने पर जुर्माना लगाया गया। इसके बाद शक्तिनगर थाना क्षेत्र के कोटा बस्ती, शक्तिनगर बस स्टैंड, राजकिशन कॉलोनी, रेलवे स्टेशन सहित संदिग्ध घरों, स्थानों और झुग्गी-झोपड़ियों में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 15 लीटर कच्ची शराब और 100 किलोग्राम लहन बरामद किया गया। टीम ने मौके पर दो अवैध भट्ठियों और बरामद लहन को नष्ट कर दिया।मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में एक अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की गई। इसके साथ ही रोड चेकिंग और चखना की दुकानों पर भी दबिश दी गई। आबकारी टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!