November 25, 2026 6:45 am

13 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, पेड़ से लटका मिला शव

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) स्थानीय थाना क्षेत्र के अरझट गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 13 वर्षीय किशोर का शव घर से करीब 150 मीटर दूर पलाश के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी महेश के पुत्र बादल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बादल दोपहर करीब 2 बजे घर से निकला था। घटना के समय उसके माता-पिता चपकी स्थित अपनी मिठाई की दुकान पर थे। खेत में यूरिया खाद डालने गए चाचा मदन ने पेड़ से लटकता शव देखा और तत्काल परिजनों को सूचना दी।इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां अचेत हो गईं। बादल आदित्य इंटरमीडिएट कॉलेज, करमघट्टी में कक्षा 8 का छात्र था। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किशोर ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!