सोनभद्र।रेनुकूट स्थानीय सेकंड प्लांट आवासीय परिसर के समीप शनिवार को 17 वर्षीय छात्रा रिया सिंह की घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।परिजनों के अनुसार, रिया शुक्रवार रात परिवार के साथ राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल हुई थी। देर रात करीब एक बजे परिवार घर लौटा था। शनिवार दोपहर परिवार के सदस्य आराम कर रहे थे, तभी रिया की छोटी बहन ने उसे देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजन तत्काल उसे ईएसआई अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी जितेंद्र सरोज ने बताया कि अस्पताल से किशोरी की मौत की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले की जांच की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।









