November 25, 2026 6:46 am

पेड़ों की कटाई और जमीन आवंटन के विरोध में NSUI का प्रदर्शन

सोनभद्र। पेड़ों की कटाई, जमीन आवंटन और विभिन्न परियोजनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में बढ़ते आक्रोश के बीच रविवार को रामलीला मैदान से बड़ौली चौराहा तक NSUI कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता के नेतृत्व में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन से जंगलों की कटाई तथा जमीन आवंटन से जुड़े पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि सोनभद्र के जंगल केवल पेड़ नहीं, बल्कि यहां की जनता की जीवनरेखा और आने वाली पीढ़ियों की विरासत हैं। विकास के नाम पर जंगलों की अंधाधुंध कटाई और प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने पेड़ों की कटाई से संबंधित सभी तथ्यों और जानकारियों को सार्वजनिक करने तथा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। छात्र नेता सुप्रिया सिंह राजपूत ने कहा कि सोनभद्र की जमीन और जंगल यहां की जनता की विरासत हैं। इन्हें किसी भी कीमत पर बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। जनता के अधिकारों और पर्यावरण की रक्षा के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जंगल और जमीन की लड़ाई केवल वर्तमान की नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की लड़ाई है। जब तक पूरे मामले में पारदर्शिता नहीं आती और जनता की मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।प्रदर्शन में सौम्य सोनकर, सनी गुप्ता, प्रीति सहनी, प्रीति ठाकुर, आरती पटेल, सूरज जाटव, निगम राजभर, रोहित जाटव, राहुल मधेशिया, निमेश गिरी, युवराज गोस्वामी, आशीष पटेल, रवि मद्धेशिया, प्रियांशु गुप्ता, देवा कुमार, राजन मधेशिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!