November 25, 2026 6:46 am

बिरहा में झूमे हजारों श्रोता, राजेश यादव और अंशिका कुशवाहा ने बांधा समां

– पड़री में देर रात भर गूंजती रही बिरहा की गीते कलाकारों को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

सोनभद्र (म्योरपुर) म्योरपुर थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत में श्री कृष्ण जन्मोत्सव समारोह के उपरांत शिवशक्ति सेवा समिति एवं ग्रामवासियों की देखरेख में विराट बिरहा मुकाबले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र सहित दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रोताओं ने देर रात तक बिरहा का आनंद लिया। भोजपुरी बिरहा के इस शानदार मुकाबले में मशहूर बिरहा गायक राजेश यादव (मिर्जापुर) एवं स्टार बिरहा गायिका अंशिका कुशवाहा (जखनियां, गाजीपुर) ने अपनी दमदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दोनों कलाकारों के बीच हुए बिरहा मुकाबले पर कार्यक्रम स्थल पर जमकर तालियां गूंजीं। कार्यक्रम का शुभारंभ बिरहा गायक राजेश यादव ने सरस्वती वंदना से किया। इसके बाद उन्होंने कजली ‘सोलह कला से धरा पर यादवेश अइले’ की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं बिरहा गायिका अंशिका कुशवाहा ने नमन एवं सरस्वती वंदना के बाद कजली प्रस्तुत की और ‘बिरहा राजा का घमंड’ सुनाकर श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी।इसके बाद दोनों कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भोजपुरी गीत एवं बिरहा प्रस्तुत कर पूरी महफिल में चार चांद लगा दिए। गीतों पर श्रोता झूमते नजर आए और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा।

कलाकारों एवं अतिथियों का हुआ सम्मान

आयोजक समिति की ओर से बिरहा गायकों के साथ वादकों एवं अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोड़ ने आयोजन समिति को लोक गायन की समृद्ध परंपरा बिरहा के आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक कला एवं लोक संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में प्रेमचंद यादव, अध्यक्ष प्रधान संघ, सत्य नारायण यादव एडवोकेट, प्रधान प्रतिनिधि सुभाष चंद्र यादव, बिरहा गायक अशोक यादव, मोहन मरकाम, कन्हैया लाल, दीनबंधु यादव, मोहरमन यादव, शिवशक्ति सेवा समिति के कृष्ण गोविन्द यादव, बृजेश यादव, जितेन्द्र विश्वकर्मा, राम अवध, रवि गुप्ता, राम सुबाल, विकास यादव, आशीष दयाल, कृष्ण गोपाल, कामेश्वर, नन्द किशोर, जुगेश यादव, अनिल कनौजिया एवं ओम प्रकाश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रोता मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर क्षेत्रीय युवा लोकगायक सन्तोष दयाल ने लोकगीत प्रस्तुत कर श्रोताओं का मनोरंजन किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन सन्त कुमार यादव ने किया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!