November 25, 2026 6:46 am

चला वन विभाग का अतिक्रमणमुक्त अभियान मचा हड़कंप

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) बैढ़न मोड़ से बीजपुर के सिरसोती तक वन विभाग की टीम ने सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर रविवार को सघन अभियान चलाया। जेसीबी और मैनपावर के साथ स्थल पर पहुंची वन विभाग की टीम ने चिन्हित स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाकर अतिक्रमण की गयीं जमीन खाली कराई।कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों की जमीन पर खड़ी फसल प्रभावित होने से मामला गरमा गया ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए सड़क जाम कर दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और घंटों तक आवागमन बाधित रहा। मौके पर काफी देर तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही। ग्रामीण राम भोग गुप्ता, इंद्रावती, जीवन लाल, मुन्नी देवी, सुनीता देवी, रविता, राजू पनिका, देव कुमार, राम धनी, भोला वर्मा, राम प्रवेश, अजय गुप्ता और मुन्ना सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वन विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने से पहले उन्हें किसी प्रकार का नोटिस या सूचना नहीं दी गई। अचानक जेसीबी और कर्मचारियों के साथ पहुंचकर कार्रवाई की गई जिससे उनकी खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है कि खेती ही उनके परिवार की आजीविका का प्रमुख साधन है और फसल नष्ट होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने कार्रवाई के दौरान पेड़ों को काटे जाने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि यदि संबंधित जमीन वास्तव में वन विभाग की है तो विभाग पहले जमीन का सीमांकन कराकर स्पष्ट सीमा तय करे और उसके बाद तार लगाकर घेराबंदी करे, ताकि भविष्य में अतिक्रमण की स्थिति पैदा न हो। ग्रामीणों ने वन विभाग पर कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि बाजार क्षेत्र में भी कई स्थानों पर अतिक्रमण मौजूद है लेकिन वहां वन विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप था कि कमजोर और गरीब लोगों को ही निशाना बनाकर परेशान किया जा रहा है। हालांकि इन आरोपों पर वन विभाग की ओर से तत्काल कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। सड़क जाम की सूचना मिलते ही बीजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। बीजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और सभी संबंधित लोगों को सुबह 11 बजे थाने पर बुलाया। थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों की बात सुनकर आपसी सहमति से एक सार्थक एवं उचित समझौता कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त किया और मार्ग पर वाहनों का आवागमन सुचारु हो सका। फिलहाल मामले में ग्रामीणों ने नोटिस जमीन के सीमांकन, फसलों को हुए नुकसान और कार्रवाई की निष्पक्षता को लेकर अपनी मांगें रखी हैं। अब सुबह 11 बजे थाने में होने वाली बातचीत के बाद मामले के समाधान की उम्मीद जताई जा रही है। रेंजर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि यह करवाई विभागीय अभियान में शामिल है हर जगह सफाई अभियान चल रहा है जल्द कटीले तार से फैंसिंग वायर लगा कर जंगल की जमीन को सुरक्षित कराया जाएगा इसमें किसी काश्तकार से कोई विवाद नही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!