सोनभद्र। थाना रॉबर्ट्सगंज स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवादों से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में आयोजित सुनवाई के दौरान कुल चार प्रकरण प्रस्तुत हुए। परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर काउंसलिंग एवं आपसी संवाद के माध्यम से विवादों के समाधान का प्रयास किया गया। विस्तृत परामर्श के बाद तीन मामलों में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन गई, जिसके बाद सुलह-समझौता कराकर परिवारों में पुनः सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित कराया गया। वहीं, एक प्रकरण में आवश्यक काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए अगली तिथि प्रदान की गई। महिला थाना रॉबर्ट्सगंज की ओर से बताया गया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।
Author: Pramod Gupta
Hello









