September 6, 2026 4:49 pm

मारपीट और धमकी के मामले में पांच नामजद गिरफ्तार

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में पांच नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है। वादिनी आभा देवी पत्नी त्रिलोकनाथ निवासी ग्राम बहुआर की तहरीर पर थाना रॉबर्ट्सगंज में मु0अ0सं0-734/2026 के तहत धारा 109(1), 191(2), 115(2), 352 एवं 351(3) बीएनएस में अभियोग दर्ज किया गया था। तहरीर के मुताबिक 31 अगस्त 2026 की शाम करीब छह बजे वादिनी के देवर जोगेन्द्र मिश्रा उर्फ लालू गांव की किराने की दुकान पर सामान लेने गए थे। आरोप है कि दुकान पर मौजूद नामजद लोगों ने एक राय होकर उनके साथ लाठी-डंडे से मारपीट की। शोर सुनकर वादिनी मौके पर पहुंचीं और अपने देवर को बचाने का प्रयास किया, जिस पर उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उनका पीछा करते हुए घर तक पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 6 सितंबर को रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम ग्राम बहुआर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बहुआर-बासौली मोड़ पुलिया के पास पांचों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने एक अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों में अनिल कुमार पाठक (54), श्रीप्रकाश उर्फ शिवम पाठक (26), सुनील पाठक (40), निलेश उर्फ राजन पाठक (32) और पंकज त्रिपाठी उर्फ लिप्पू (40) सभी निवासी ग्राम बहुआर, थाना रॉबर्ट्सगंज शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बृजेश सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद भारती, हेड कांस्टेबल विष्णु शंकर उपाध्याय, कांस्टेबल सुनील कुमार एवं कांस्टेबल उत्तम पाण्डेय शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!